राज्य सरकार दिव्यांगों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:9 months ago

जयपुर] राजस्थान 04 दिसंबर, 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित हरीश चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित की है और राज्य सरकार दिव्यांगों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का संकल्प है कि राजस्थान दिव्यांगजनों के लिए सबसे सुगम्य और संवेदनशील राज्य बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल दिव्यांगजनों को 15 हजार अंग उपकरण वितरित किए थे और इस वर्ष 1 लाख अंग वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने विशेष योग्यजनों को स्मार्टफोन, श्रवण यंत्र औरं स्मार्ट केन भी वितरित किए। मुख्समंत्री ने दिव्यांगजन द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। साथ ही विशेष योग्यजनों को स्कूटी वितरण और अंग उपकरण भी वितरित किए।

Related Video

iocl