यमुना जल समझौते के क्रियान्वयन के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुलाई समीक्षा बैठक

Updated:1 year, 2 months ago

Description: मंत्री भजनलाल शर्मा ने पिलानी स्थित केंद्रीय इलेक्टॉनिक्स अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान में यमुना जल समझौते की प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र को यमुना जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार गंभीरता है। यमुना जल समझौता राजस्थान के शेखावाटी अंचल में पर्याप्त जल उपलब्धता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसके धरातल पर उतरने के बाद इस क्षेत्र को पेयजल एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने कहा कि इसके प्रथम चरण में राज्य के सीकर] चूरू] झुंझुनूं और अन्य क्षेत्रों में पेयजल एवं अन्य आवश्यकता के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। जबकि इसके द्वितीय चरण में चूरू एवं झुंझुनूं जिले में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समझौते को मूर्त रूप देने के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार की जाए] और इस परियोजना के कार्यों में विश्व स्तरीय मापदंड अपनाया जाए।

Related Video

iocl