मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ में बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों का लिया जायज़ा
Updated:1 year, 2 months ago
Updated:1 year, 2 months ago
हनुमानगढ़, राजस्थान, 09 अप्रैल 2025 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हनुमानगढ़ की यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन एवं ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों का जायज़ा लिया। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी फीडर] घग्घर डायवर्जन चैनल और विभिन्न नहरी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को सिंचाई और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है] और इस दिशा में निरंतर कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नहर तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए 3400 करोड़ रुपये के कार्यों की घोषणा की] साथ ही उन्होंने घग्घर नदी में बाढ़ सुरक्षा के लिए 325 करोड़ रुपये की परियोजना की भी जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को बिजली] पानी और न्यूनतम समर्थन मूल्य मुहैया कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting