रेल सुरंग टी-33 का निर्माण कार्य पूरा, भारतीय रेल ने रचा इतिहास

Updated:1 year, 6 months ago

भारतीय रेल सदैव यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के हर कोने तक रेल कनेक्टिविटी हो और हर क्षेत्र के लोगों को रेल यात्रा की सुविधा मिल सके, इसके लिए भारतीय रेल निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। पर्वतीय इलाकों से लेकर समुद्री तटों तक, देश के हर क्षेत्र को रेल नेटवर्क से जोड़ने के अपने लक्ष्य में भारतीय रेल लगातार सफल हो रही है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लिंक परियोजना के तहत कटरा को रियासी से जोड़ने वाली रेल सुरंग टी-33 के लिए अंतिम ट्रैक का कार्य पूरा होना इसका बेहतरीन उदाहरण है। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए रेल सुरंग टी-33 के अंतिम ट्रैक का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय रेल ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। परीक्षण के बाद जल्द ही कश्मीर के लिए ट्रेन सेवाएं शुरू हो जाएंगी। 3.2 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का निर्माण एक बड़ी चुनौती थी। विशेष बात यह है कि इसका निर्माण भारत में पहली बार उपयोग की गई नई तकनीक "Index of the Ground System of Tunneling" द्वारा किया गया है। यह सुरंग प्राकृतिक आपदाओं का मजबूती से सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

Related Video

iocl