दीवाली और छठ पर्व के लिए जयपुर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Updated:1 year, 8 months ago

भारतीय रेल हर साल त्योहारों के समय यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। ऐसे में दिवाली और छठ पूजा के शुभ मौके पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रेलवे की पूरी कोशिश है की सभी यात्रियों को कन्फर्म सीट मिले ताकि उनकी यात्रा सफल और सुगम हो। गौरतलब है की हर साल, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर जयपुर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर प्रस्थान करते हैं। इसके मद्देनजर जयपुर से बांद्रा टर्मिनस, रांची, आसनसोल, हावड़ा, टनकपुर, गोरखपुर, पटना, सोलापुर, हरिद्वार, हैदराबाद, पटना, लखनऊ समेत कई शहरों के लिए कुल 56 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।

Related Video

iocl