गुजरात: पोरबंदर में हो रहा पर्यटन आधारित विकास, सी-फ्रंट और विरासत को मिल रही नई पहचान

Updated:4 months, 4 weeks ago

अरब सागर के किनारे बसा पोरबंदर अब पर्यटन आधारित विकास का नया केंद्र बन रहा है। माधवपुर बीच के पास विकसित Sea Front area ने प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखते हुए अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानकों के अनुरूप सुविधाएं प्रदान की हैं। साफ-सुथरे समुद्र तट, बेहतर walking pathways और पर्यटक-अनुकूल माहौल यहाँ आने वालों के लिए यादगार अनुभव सुनिश्चित करते हैं। सुबह की सैर और शाम की आकर्षक लाइटिंग इलाके की खूबसूरती बढ़ाती है। पोरबंदर केवल समुद्र तक सीमित नहीं है, यह महात्मा गांधी का जन्मस्थान भी है। कीर्ती मंदिर को केंद्र बनाकर गांधी सर्किट के जरिए शहर की ऐतिहासिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाया जा रहा है। पर्यटन, विरासत और आधुनिक सुविधाओं का यह संगम पोरबंदर को एक नई पहचान दे रहा है।

Related Video

iocl