राजस्थान में जन-जन तक पहुंच रहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Updated:2 years, 5 months ago

Jaipur (Rajasthan), January 06 (ANI): राजस्थान में विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। इसके ज़रिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने वाले इस महा-अभियान में प्रदेशवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं समय समय इन शिविरों में पहुंचकर इनमें मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। शिविरों का अवलोकन करने के दौरान मुख्यमंत्री ना सिर्फ लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं बल्कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान करते हैं।

Related Video

iocl