हाई स्पीड ट्रेनों के परीक्षण के लिए बनाया जा रहा डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

Updated:1 year, 7 months ago

भारतीय रेल अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके। इसी कड़ी में भारतीय रेल द्वारा राजस्थान के नावा में डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। यह ट्रैक विशेष रूप से हाई स्पीड ट्रेनों के परीक्षण के लिए बनाया जा रहा है, जिससे भारतीय रेल को अपनी हाई स्पीड ट्रेनों का व्यापक और गहन परीक्षण करने में मदद मिलेगी। यह परीक्षण ट्रैक जोधपुर डिवीजन के गुढा से ठठाना मीढ़डी के बीच 64 किलोमीटर लंबा बन रहा है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 820 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें 7 बड़े पुल, 129 छोटे पुल, और 4 स्टेशन – गुढा, जबडीनगर, नावां और मीढ़डी शामिल होंगे। वर्तमान में इस ट्रैक का 27 किलोमीटर हिस्सा पूरा हो चुका है, और दिसंबर 2025 तक इसे पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Video

iocl