ग्रीन रेलवे’ मिशन की प्रेरक मिसाल बना गुवाहाटी रेलवे स्टेशन, स्टेशन परिसर में किए जा रहे हैं सोलर पैनल स्थापित

Updated:1 year, 5 months ago

भारतीय रेल द्वारा व्यापक ‘ग्रीन रेलवे’ मिशन के तहत 2030 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में रेलवे स्टेशनों पर ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का बड़े पैमाने पर उपयोग करना शुरू किया गया है और पूर्वोत्तर का गुवाहाटी रेलवे स्टेशन इसका प्रेरणादायी उदाहरण है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित कार्यालयों, वर्कशॉप्स, रेलवे प्लेटफॉर्म सहित अधिकतम हिस्से में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे बिजली उत्पादन क्षमता को और बढ़ाया जा सके। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर कुल 1.2 मेगावाट की कुल क्षमता वाले पांच सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें 700 किलोवाट पिक (KWp) का ग्रिड इंटरएक्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र ऊर्जा उत्पादन में विशेष भूमिका निभा रहा है। इस संयंत्र ने अब तक लगभग 47 लाख किलोवाट यूनिट्स का उत्पादन किया है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में चार अन्य संयंत्र भी स्थापित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 527 पिक किलोवाट है। भारतीय रेल के इस प्रयास से गुवाहाटी रेलवे स्टेशन ने अब तक बिजली उपयोग में लगभग 3.40 करोड़ रुपये की बचत की है।

Related Video

iocl