7 माह में 32 मेजर मिनरल ब्लॉक्स की सफल नीलामी कर राजस्थान ने रचा नया इतिहास

Updated:1 year, 7 months ago

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने मेजर मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में समूचे देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जयपुर में खान मंत्रालय से जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह तक भारत सरकार के ई पोर्टल के माध्यम से राजस्थान में 32 मेजर मिनरल ब्लॉक्स की सफल नीलामी हो चुकी है जो समूचे देश में सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति रही हैं और वैध खनन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मेजर मिनरल ब्लॉक्स तैयार कर पारदर्शी तरीके से भारत सरकार के ई पोर्टल के माध्यम से ई-नीलामी पर जोर रहा है। राजस्थान में पहली बार दो सोने की खान में से एक की माइनिंग लीज व एक की कंपोजिट लाइसेेंस के लिए नीलामी हुई है।

Related Video

iocl