रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र से यात्रियों को मिल रही सस्ती दवाइयां

Updated:1 year, 9 months ago

भारतीय रेल अपने यात्रियों की सुविधाओं और सेवाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। इसी दिशा में एक और नया कदम उठाते हुए, भारतीय रेल ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्थापित करने की पहल की है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपनी यात्रा के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत आम जनता को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराना है। रेलवे स्टेशनों पर इन केंद्रों के खुलने से यात्रियों के लिए यह सुविधा और भी अधिक सुलभ हो गई है। वर्तमान में, देशभर के 50 रेलवे स्टेशनों पर ये केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों से मिलने वाली दवाइयां बाजार की दवाओं की तुलना में 50 से 90% तक सस्ती होती हैं।

Related Video

iocl