प्रयागराज और झूसी जंक्शन का पुनर्विकास

Updated:1 year, 5 months ago

7 January, Prayagraj, ANI: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को शानदार, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। बड़ी संख्या में यात्रियों के आगमन को देखते हुए रेल महकमा भी हर स्तर पर चाक चौबंद है। शहर के सबसे महत्त्वपूर्ण प्रयागराज जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों का भी पुनर्विकास किया गया है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर बहुत सी सुविधाओं का शुभारंभ किया गया है। यहां प्रतिघंटे की रियायती दर पर स्लीपिंग पॉड्स की सहूलियत प्रदान की गयी है। यहां मुफ्त वाईफाई, लाकर, क्लॉक रूम्स, लांड्री सर्विस की भी सुविधा है। 24 *7 संचालित होने वाले इन स्लीपिंग पॉड्स में साफ सुथरे बेड, मोबाइल और लैपटॉप चार्जर की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा जंक्शन पर रेल कर्मचारियों को खास जैकेट वितरित किये गए हैं। जिन पर क्यूआर कोड लगा है। इन्हे स्कैन करके यात्री ऑनलाइन जनरल टिकट खरीद सकते हैं। प्रयागराज जंक्शन के अलावा अन्य स्टेशन को भी पुनर्विकसित किया गया है। इनमे झूसी रेलवे स्टेशन भी है जहां से बहुत सी ट्रेनों का संचालन होगा। इससे एक ओर यात्रियों को सुविधा होगी तो दूसरी ओर जंक्‍शन समेत अन्‍य महत्‍वपूर्ण स्‍टेशनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा।

Related Video

iocl