प्रयागराज में गंगा नदी पर बने नये रेलवे पुल से ट्रेनों का संचालन होगा सुगम

Updated:1 year, 6 months ago

13 December, ANI, Prayagraj: भव्य और दिव्य कुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तीर्थराज प्रयाग पूरी तरह तैयार है। प्रयागराज कुंभ में यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेल अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए कुंभ के दौरान बड़ी तादात में विशेष ट्रेनों का संचालन किया जायेगा। इसके साथ ही गाड़ियों की गति बढ़ाने और सुरक्षा उपायों पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में झूंसी में नया रेलवे पुल निर्मित किया गया है जिसे मुख्य लाइन से जोड़ दिया गया है। ट्रैक पर गति परीक्षण का कार्य भी पूरा हो चुका है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने प्रयागराज दौरे में विभिन्न विकास परियोजनाओं के के साथ ही नए रेल ब्रिज को भी राष्ट्र को समर्पित किया। गौरतलब है कि रामबाग से झूंसी के बीच दोहरी रेल लाइन में ही नया गंगा पुल शामिल है। जिसके बनने से गाड़ियों का वेटिंग टाइम भी कम होगा।

Related Video

iocl