प्रयाग स्टेशन पर हुए विकास कार्यों को सराह रहे हैं नागरिक

Updated:1 year, 6 months ago

उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर है प्रयागराज, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने आते हैं। खास तौर से हर बारह साल बाद होने वाले महाकुम्भ में तो ये शहर करोड़ों यात्रियों के आगमन का गवाह बनता है। ऐसे में भारतीय रेल का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। यात्रियों की संख्या और उनकी सुविधा के मद्देनजर प्रयागराज क्षेत्र के छोटे बड़े सभी रेलवे स्टेशन को आधुनिक और सुसज्जित बनाया जा रहा है। इस शहर का प्रमुख यात्री स्थल है प्रयाग स्टेशन, यहां पर हुये विकास कार्यों ने न सिर्फ यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान किया है, बल्कि शहर की चमक भी बढ़ाई है। यहां 85 करोड़ रुपये की लागत से लेवल क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज बनाया गया है। इससे यात्री सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 तक आ जा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिये प्रयाग स्टेशन पर सेकंड इंट्री भी बनाई गयी है। इसके अलावा प्रयाग और प्रयागराज के बीच 20 करोड़ की लागत से 2 लेन अंडर ब्रिज बनाया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रयाग स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी निर्मित किया गया है जिसकी लागत 43 करोड़ 22 लाख रुपये है। ऐसा कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए कि आधुनिकता और परंपरा का समागम प्रयाग स्टेशन हर यात्री की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है ।

Related Video

iocl