भारत के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ध्वजारोहण कर मनाया आज़ादी का जश्न
Updated:2 years, 10 months ago
Updated:2 years, 10 months ago
आज 15 अगस्त का वो स्वर्णिम दिन है जब पूरा देश एकजुट होकर भारत की स्वतंत्रता के 76 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है. देश के कोने-कोने में सिर्फ भारत माता की जय की गूँज है. भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देश का हर नागरिक इस जश्न में डूबा हुआ है. राज्यों के मुख्यमंत्री राज्य में तिरंगा फहरा कर राज्य को आगे बढ़कर देश की सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण के बाद जोश से भरे भाषण के ज़रिये राज्य को एकजुटता और उन्नति की ओर बढ़ाने का संदेश दिया. छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस का जोश चरम पर रहा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिकों के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश के सम्मान में आयोजित परेड में हिस्सा लेकर देश के विकास की गति को बढ़ाने का संदेश दिया. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी ने राजधानी कोलकाता में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेताजी के अतुलनीय योगदान और बलिदान के लिए नमन किया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली स्थित छत्रसाल स्टेडियम में ध्वजारोहण कर आज़ादी का जश्न मनाया. साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान परेड में शामिल होकर देश के सम्मान में अपनी भागीदारी दर्ज़ की.अशोक गहलोत ने जयपुर में सीएम आवास में राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर आज के ख़ास दिन का जश्न मनाया. भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों और राज्य की जनता के साथ आज़ादी के जश्न को मानते हुए तिरंगे फहराया साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. जहाँ एक ओर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर पूरे परिवार सहित ध्वजारोहण किया और पूरी टीम के साथ मिलकर राज्य और देश के विकास की धारा को सुचारु रूप से प्रवाहित करने का संकल्प लिया. वहीँ दूसरी ओर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गाँधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहरा कर पूरे राज्य को एकता और देशभक्ति का सन्देश दिया. हरियाणा के सीएम ने भी राज्य में ध्वजारोहण कर राज्यवासियों को देश के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी देते हुए उनसे शांति की अपील करते हुए देश को आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया.
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting