मिजोरम में भारतीय रेल अपना दायरा बढ़ाने को तैयार

Updated:1 year, 2 months ago

30 March, Mizoram, ANI: मिजोरम में भारतीय रेल नेटवर्क का विस्तार हो रहा है और इस सिलसिले में तेजी से कार्य जारी है। इस सिलसिले में बैराबी और सैरंग के बीच नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। इस रेलवे लाइन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जुलाई तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना की लागत 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस ब्रॉड गेज रेलवे लाइन में कुल चार रेलवे स्टेशन होंगे— हरतकि, कांवपुई, मुआलखंग और सैरंग-शिह्मुई। इस मार्ग में 32 भूमिगत सुरंगें, 15 कट-एंड-कवर सुरंगें, 55 प्रमुख पुल, और 89 छोटे पुल शामिल होंगे। इस नई रेल लाइन का निर्माण मिजोरम में परिवहन को मजबूत करेगा और यात्रियों के लिए बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा। साथ ही यह क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related Video

iocl