सूरत: सिल्क सिटी का अमूल्य खजाना – भारत के कपड़ा उद्योग का प्रमुख स्तंभ

Updated:1 year, 11 months ago

गुजरात का औद्योगिक शहर सूरत…जो देश के महत्वपूर्ण शहरों में से एक है जिसे सिल्क सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां का कपड़ा उद्योग दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसका भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यहां विभिन्न प्रकार के ड्रेस मटेरियल बनाए जाते हैं जो देश- विदेशों में बेहद पसंद किए जाते हैं। सूरत का कपड़ा उद्योग का इतिहास सदियों पुराना है जिसने समय के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाया है और आज यह शहर बड़े पैमाने पर विश्वस्तरीय कपड़ो का उत्पादन करता है। विशेष रूप से सूरत की साड़ियां अपनी खूबसूरती और डिजाइन के लिए मशहूर हैं जिन्हें कढ़ाई, जरी वर्क और प्रिंटिंग जैसी तकनीकों से सजाया जाता हैं। यहां का कपड़ा उद्योग मुख्य रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) पर आधारित है। यहाँ हज़ारों की संख्या में छोटे-बड़े कारखाने हैं जो विभिन्न प्रकार के कपड़ो का उत्पादन करते हैं। इसके अलावा, सूरत में कई बड़े टेक्सटाइल मार्केट्स भी हैं जो व्यापारियों और खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं। आंकड़ों के मुताबिक सूरत भारत के कुल मैन मेड (Manmade) कपड़ा उत्पादन का लगभग 40% योगदान देता है।

Related Video

iocl