गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पहुंचे बाबा महाकालेश्वर के द्वार, भस्म आरती में हुए शामिल

Updated:2 years, 9 months ago

उज्जैन, मध्य प्रदेश: उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर के द्वार पर भक्तों का निरंतर ताँता लगा रहता है. बाबा महाकाल की प्रसिद्धि और भक्ति में डूबे भक्ति दूर दूर से भगवान् शिव के चरणों में नतमस्तक होने आते हैं. इसी कड़ी में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे. उनके साथ गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे और पार्टी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. सीएम प्रमोद सावंत बाबा महाकाल के अभिषेक में शामिल हुए उसके बाद बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती के साक्षी बने. इस दौरान सीएम प्रमोद सावंत बाबा महाकालेश्वर की भक्ति में पूरी तरह लीन दिखाई दिए. आपको बता दें कि बाबा महाकालेश्वर के पट आज सुबह 2:30 बजे खुले थे जिसके बाद बाबा का जलाभिषेक और पूजन हुआ. इस पूजन में सीएम प्रमोद सावंत नंदी हाल में बैठकर बाबा के पूजन में विधिवत सम्मिलित हुए. इसके बाद आज बाबा महाकाल की शाही सवारी नगर भ्रमण के लिए शाम 4 बजे निकली जाएगी.

Related Video

iocl