महाकुंभ 2025 में भारतीय रेल की विशेष तैयारी, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता

Updated:1 year, 5 months ago

प्रयागराज की पावन त्रिवेणी संगम पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व में 40 करोड़ से अधिक भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इस भव्य और दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए भारतीय रेल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दे रही है। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ के संदर्भ में प्रयागराज क्षेत्र के 9 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और 22 भारतीय भाषाओं में यात्री सूचना देने के लिए बुकलेट जारी की है। इसके साथ ही, प्रयागराज स्टेशन पर 12 भाषाओं में उद्घोषणा की व्यवस्था शुरू की गई है। भारतीय रेल ने सभी 9 स्टेशनों पर लगभग 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और पांच स्तरीय मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया है।

Related Video

iocl