पुनर्विकास से केडगांव अमृत स्टेशन हुआ अब और भी सुविधाजनक

Updated:1 year ago

18 June 2025, ANI, Pune: पुणे जिसे पहले पूना के नाम से भी जाना जाता था, कभी मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। आज भी ये शहर शिक्षा, व्यापार और उद्योग का अहम केंद्र है। पुणे स्थित केडगांव अमृत स्टेशन का हाल ही में पुनर्विकास किया गया है। ध्यातव्य है कि केडगांव स्टेशन, पुणे-दौंड रेलवे लाइन पर स्थित है और इसका ऐतिहासिक महत्व है। यह स्टेशन स्थानीय यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र बन गया है। केडगांव स्टेशन का बाहरी स्वरूप आधुनिक और आकर्षक बनाया गया है, जिसमें पारंपरिक और समकालीन डिज़ाइन का मिश्रण देखने को मिलता है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए काफी बड़ा और बेहतर वेटिंग एरिया निर्मित किया गया है। स्टेशन को स्मार्ट स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें डिजिटल सूचना प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी और अन्य आधुनिक सुविधाएँ शामिल हैं। इस पुनर्विकास से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय रेल अपने स्टेशनों को आधुनिक और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Video

iocl