बांदीपोरा के मोहम्मद इस्माइल के विज्ञान ज्ञान ने लूटी जन जन की वाहवाही

Updated:2 years, 9 months ago

बांदीपोरा, जम्मू-कश्मीर: वो कहते हैं न कि अगर जूनून सच्चा हो तो मंज़िल मिल ही जाती है. ठीक कुछ ऐसा ही हुआ बांदीपोरा के मोहम्मद इस्माइल मीर के साथ. मोहम्मद इस्माइल बचपन से ही विज्ञान और प्रयोगों में विशेष रूचि रखते थे. मोहम्मद इस्माइल मीर को भले ही स्कूली शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपनी जिज्ञासा के चलते अनेकों अनेक वैज्ञानिक प्रयोग किये और विज्ञान सम्बन्धी ज्ञान प्राप्त किया. विज्ञान में उनकी खास दिलचस्पी और ज्ञान ने उन्हें अपने शिक्षकों का चहीता बना दिया था. कॉलेज में उनके गुलाम हसन मलिक ने उनके विज्ञान के ज्ञान से 'न्यूटन' की उपाधि तक दे दी. फायर अलार्म, लालटेन, स्मोक अलार्म आदि उपकरण आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर उन्होंने तब बनाये जब साल 1984 में आम जान इनके बारे में नहीं जानते थे. कोविड के समय में भी इनका अतुलनीय योगदान स्थानीय निवासियों और देश के लिए वरदान साबित हुआ. कश्मीर के 'न्यूटन' के अनेक छोटे अविष्कार सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं. साथ ही इन्होंने कुछ बड़े सफल अविष्कार भी किये जो इनकी प्रसिद्धि के कारण बने.

Related Video

iocl