उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के अनुकूल वातावरण तैयार कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:1 year, 5 months ago

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में उद्योग, व्यापार, कर सलाहकार संघों एवं सेवा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व चर्चा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार है। औद्योगिक वृद्धि से अर्थव्यवस्था तो मजबूत होती ही है] लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले ही साल में राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन] आर्थिक क्षेत्र के लिए नवीन नीतियां लागू करना] बड़े निवेश समझौते करना जैसे निर्णय किए हैं] जिससे राज्य में आर्थिक दिशा को एक नई गति मिली है। राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान औद्योगिक विकास] निवेश] स्वास्थ्य] शिक्षा] पर्यटन जैसे सभी क्षेत्रों में विशेष पहचान बना रहा है। प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों से एमएसएमई के पंजीकरण तेजी से बढ़ रहे हैं। देश का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान अब बड़े अवसरों की भूमि बन रहा है। सौर एवं पवन ऊर्जा उत्पादन में भी प्रदेश अग्रणी राज्य बन गया है।

Related Video

iocl