महाकुंभ 2025 में भारतीय रेल की प्रमुख भूमिका

Updated:1 year, 6 months ago

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), नवंबर 09 (ANI): उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज को तीर्थराज के रूप में जाना जाता है और हर बारह साल में एक बार महाकुंभ का आयोजन होता है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुम्भ को पृथ्वी पर सबसे बड़ा शांतिपूर्ण मानव समागम माना जाता है जहां करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करते हैं। ऐसा अनुमान है कि जनवरी से फरवरी के दौरान आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में लगभग 40 करोड़ तीर्थयात्री आएंगे। ऐसे में इतनी बड़ी तादात में यात्रियों को प्रयागराज तक लाने उनका स्वागत करने और वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेल भी पूरी तरह तैयार है। प्रयागराज क्षेत्र में 9 रेलवे स्टेशन हैं, जहां 933.62 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचा परियोजनाएं चल रही हैं। यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए स्टेशन भवनों, प्लेटफार्मों, कवर शेड्स, शौचालयों, सीसीटीवी सुरक्षा, जल आपूर्ति आदि की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। महाकुंभ के दौरान भारतीय रेल 13,324 गाड़ियों का संचालन करेगा, जिसमें 3,134 विशेष गाड़ियाँ शामिल होंगी। भारतीय रेल महाकुंभ 2025 में अपनी सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रयागराज तक आने और जाने के लिए एक मजबूत रेलवे नेटवर्क सुनिश्चित करेगा।

Related Video

iocl