भीषण गर्मी से राहत के लिए ट्रैफिक पुलिस को अब मिलेंगे एसी हेलमेट

Updated:2 years, 10 months ago

अहमदाबाद, गुजरात: ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जो देश विदेश में भीषण गर्मी का कारण है. जब तापमान 40 डिग्री के पार होता है तब बाकी लोग तो घरों में चले जाते हैं, लेकिन देश के कुछ सेवक जो तपते सूरज के नीचे ही खड़े रहकर काम करने को मज़बूर हैं उनमें ट्रैफिक पुलिस भी शामिल है. गुजरात में दिन ब दिन बढ़ती गर्मी और तपिश को देखते हुए गुजरात पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए एक नए तरह के हेलमेट को लांच किया है, जो उन्हें गर्मी में भी अपना काम करने में मददगार साबित होगा. अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस को एसी हेलमेट दिए हैं. फ़िलहाल के लिए ये हेलमेट प्रायोगिक तौर पर कुछ पुलिसकर्मियों को दिए हैं. सफल टेस्टिंग के बाद ये हेलमेट सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिए जायेंगे. ये हेलमेट न सिर्फ पुलिस वालों को गर्मी से राहत देकर ठंडा रखने में मदद करते हैं बल्कि धूल और प्रदूषण से बचाव कर विज़न क्लियर करने का भी काम करते हैं.

Related Video

iocl