सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी करोडों की सौगात

Updated:2 years, 9 months ago

गोरखपुर: गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई लोगों से मिले... सीएम योगी ने गोरखपुर में ₹629 करोड़ की 195 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया... इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी छोटे बच्चों से बातचीत करते और हंसी मजाक करते हुए नजर आये... इस दौरान एक वाक्या देखने को मिला... योगी एक बच्चे को गौद में लेने की कोशिश कर रहे थे... लेकिन बच्चा गौद में आने से मना कर देता है... जैसे ही योगी बच्चे को खिलौना और चॉकलेट देते हैं तो बच्चा जल्दी से योगी की गौद में आ जाता है... इस वाक्य को देख सभी मुस्कराने लगते हैं... इस कार्यक्रम के दौरान योगी कई लोगों से मिले... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 61.38 करोड़ रुपये की लागत वाली जिन दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उनमें सबसे महत्वपूर्ण गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है...

Related Video

iocl