‘गांव चलो-शहर चलो’ अभियान से अधिकाधिक लोगों को किया जाए लाभान्वितः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:9 months, 3 weeks ago

जयपुर (राजस्थान) , 02 सितंबर 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि के चलते कलक्टर्स अलर्ट रहें और ‘गांव चलो-शहर चलो’ अभियान से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 8 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ साथ पारदर्शी एवं जवाबदेही सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। लिहाज़ा सभी अधिकारी व कर्मचारी जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जान-माल के नुकसान पर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ पुलिस द्वारा हर छोटी-बड़ी घटना पर तत्परता के साथ कड़ी कार्यवाही की जाए।

Related Video

iocl