मुंबई में गणेश महोत्सव से पहले ढोल नगाड़ों के साथ सामने आयी लालबाग के राजा की पहली भव्य झलक

Updated:2 years, 9 months ago

मुंबई, महाराष्ट्र 16 सितंबर (एएनआई):गणेश महोत्सव को अब कुछ ही दिनों का समय बचा है, इससे पहले भक्तों में गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी उत्साह को बढ़ाते हुए महाराष्ट्र स्थित मुंबई के लालबाग के राजा की मूर्ति का पहला लुक जारी किया गया. लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने 15 सितंबर को इस वर्ष की गणपति मूर्ति के पहले स्वरूप का अनावरण किया।लालबाग के राजा सबसे प्रतिष्ठित प्रसिद्ध गणपति मूर्ति में से एक है जो मुंबई के लालबाग क्षेत्र में स्थित है। गणेश महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भक्त पूजा करने के लिए लालबाग के राजा मंदिर जाते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई जाएगी.

Related Video

iocl