संपर्क और सुविधा का संगम : अमृत भारत

Updated:8 months, 2 weeks ago

15 October 2025, ANI, Ghaziabad: भारत लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है और इस प्रगति में रेल सेवा का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। आनंद विहार और दरभंगा के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन इसी कड़ी का हिस्सा है। यह ट्रेन न केवल एक रेल सेवा है, बल्कि उत्तरी बिहार और दिल्ली एनसीआर को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी है जिसका प्रवासी, छात्र, व्यापारी और आम जनता समान रूप से उपयोग करती है। यह ट्रेन न सिर्फ दरभंगा बल्कि सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, सहित बिहार के विभिन्न इलाक़ों को दिल्ली एनसीआर से कनेक्ट करती है। इससे प्रवासी कामगारों को अपने घर लौटने और रोजगार स्थलों तक आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलती है।

Related Video

iocl