स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान में एनएमसीजी ने स्वच्छ नदियों के प्रति दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

Updated:9 months ago

नई दिल्ली, Sep 25 (ANI): स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत, जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय गंगा मिशन (NMCG) ने नई दिल्ली के ओखला बैराज के पास कालिंदी कुंज घाट पर एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के थीम वाले इस श्रमदान ने स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास और निरंतरता की शक्ति को उजागर किया। केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल, राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, जल शक्ति मंत्रालय व एनएमसीजी के वरिष्ठ अधिकारियों के इस अभियान में भाग लेने से यह स्पष्ट हो गया कि स्थायी बदलाव तभी संभव है जब राजनेता, प्रशासन और नागरिक मिलकर कार्य करें। इस अभियान में नागरिकों, छात्रों, एनजीओ और सामुदायिक समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह अभियान स्वच्छता और संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन बन गया। स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान ने देश की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए राष्ट्रीय प्रतिबद्धता कि पुनः पुष्टि की है। एनएमसीजी अपने निरंतर प्रयासों से गंगा, यमुना और अन्य नदियों के पुनरुद्धार का नेतृत्व कर रहा है। नागरिकों, नेताओं और संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान एक जन आंदोलन के रूप में उभरा है, जो स्वच्छ नदियों और स्वस्थ भविष्य के लिए स्थायी बदलाव की प्रेरणा देता है।

Related Video

iocl