अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फतेहपुर स्टेशन का पुनर्विकास

Updated:1 year, 6 months ago

भारतीय रेल यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इसके तहत, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के चयनित रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्टेशन का पुनर्विकास इस योजना का हिस्सा है। यह स्टेशन स्थानीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जो प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों के लिए यात्रा करते हैं। फतेहपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई विकास कार्य किए गए हैं। स्टेशन के मुख्य भवन का सौंदर्यीकरण किया गया है, और आकर्षक पेंटिंग से स्टेशन की चारदीवारी को सजाया गया है। साथ ही, यात्रियों के सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन के लिए स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार में सुधार किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सड़कों को चौड़ा किया गया है। टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर, प्रतीक्षालय और शौचालय में भी सुधार किए गए हैं। कुल मिलाकर, भारतीय रेल की दूरदर्शी सोच के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिले।

Related Video

iocl