समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:1 year ago

जयपुर (राजस्थान) , 25 जून 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर जिले की दूदू तहसील स्थित बिचून ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाड़े के शुभारंभ समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की दौड़ में राजस्थान अब अव्वल है] और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाड़े के दौरान गरीब और वंचित वर्ग के वर्षों से अटके कार्यों को पूरा कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में विभिन्न शिविरों के माध्यम से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे] जो गरीब परिवारों को संबल प्रदान करेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजना में 10 हजार गाँवों में बीपीएल परिवारों का सर्वे कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही स्वामित्व पट्टे बनाने एवं वितरण करने जैसे कार्यों से ग्रामीण बिना कानूनी अड़चनों के अपनी जमीन का स्पष्ट स्वामित्व प्राप्त कर सकेंगे।

Related Video

iocl