पाटन के निलेश राजगोर: वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल

Updated:2 years, 1 month ago

गुजरात के पाटन जिले के कुणघेर गांव में रहने वाले 48 वर्षीय निलेश राजगोर पर्यावरण संरक्षण के एक ऐसे योद्धा बनकर उभरे हैं जो खुद तो बड़े पैमाने पर पेड़ लगाते ही हैं पर साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण का ऐसा अभियान चलाया है जिसमें लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। निलेश राजगोर एक पार्ट टाइम इंश्योरेंस एजेंट है जिन्होंने वर्ष 2015 से पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया और अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जिससे उन्होंने आज 8 लाख से ज्यादा पेड़ लगा डाले हैं। वे न केवल पेड़ लगाने की दिशा में काम करते हैं, बल्कि ऑक्सीजन पार्कों की स्थापना करने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। निलेश के इस अभियान का एक प्रमुख हिस्सा है लोगों से पेड़ लगाने और 'ग्रीन कमांडो' बनने की शपथ दिलवाना जिसमें अबतक 3 लाख से अधिक लोग शपथ ले चुके हैं।

Related Video

iocl