महाकुंभ: नमामि गंगे मंडप में लगी प्रदर्शनी के जरिए स्वच्छता और संरक्षण का संदेश

Updated:1 year, 4 months ago

भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति के प्रतीक महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में पूरी भव्यता के साथ हो रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को स्वच्छ और सफल बनाने में नमामि गंगे मिशन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी दिशा में मिशन द्वारा यहां एक भव्य और आकर्षक नमामि गंगे मंडप स्थापित किया गया है, जहां लगाई गई प्रदर्शनियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जैसे ही आप इस मंडप के प्रवेश द्वार पर आते हैं, आपको सबसे पहले नजर आता है भारत का नक्शा, जो इंडस्ट्रियल वेस्ट से तैयार किया गया है। इस नक्शे में गंगा नदी को खास लाइटिंग से दर्शाया गया है, जो इसकी पवित्रता और प्रवाह का प्रतीक है। प्रवेश द्वार पर ही “जल ही जीवन है” का संदेश उकेरा गया है, जो जल संरक्षण और स्वच्छता का महत्व बताता है। वहीं जैसे ही आप मंडप के अंदर कदम रखते ही एक अनोखी इंटरएक्टिव बायोडायवर्सिटी टनल स्वागत करती है। यहां गंगा किनारे की अद्भुत जैव विविधता को अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति के जरिए दिखाया गया है। पक्षियों की चहचहाहट और नदी किनारे की प्राकृतिक सुंदरता मानो आपको गंगा की गोद में ले जाती है। इसके बाद मंडप में आगे बढ़ते ही दिखती है भगवान शिव की भव्य प्रतिमा।

Related Video

iocl