लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे की मजबूती में लोक सेवकों की अहम भूमिकाः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:1 year, 2 months ago

जयपुर, राजस्थान, 22 अप्रैल 2025 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने] जयपुर स्थित हरिशचन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान में] लोक सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए] कहा कि सरकार का प्रयास राजस्थान की तस्वीर बदलना है। लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे की मजबूती में लोक सेवकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन में तकनीक और डिजिटल सेवाओं का अधिकतम उपयोग कर भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोकहित] त्वरित एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की संकल्पना के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसके लिए सेवाओं को सरल] सुगम बनाने के लिए नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के कार्यों के निस्तारण में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से डेढ़ करोड़ से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 और राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पुरस्कार भी प्रदान किए।

Related Video

iocl