अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चंडीगढ़ स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास

Updated:1 year, 6 months ago

21 December, Chandigarh, ANI: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 462 करोड़ रुपए की निवेश राशि से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को एक शानदार और सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों के अनुभव को नया आयाम देने के लिए एक अत्याधुनिक concourse का निर्माण किया जा रहा है। इसमें फूड प्लाजा, पूर्ण रूप से वातानुकूलित शॉपिंग जोन और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी, ताकि यात्रियों को आरामदायक और संतोषजनक यात्रा अनुभव मिल सके। इसके अतिरिक्त, लंबी रेल यात्राओं के दौरान यात्रियों के विश्राम के लिए 8-8 बिस्तरों की क्षमता वाले 3 शयनगृह और 10 वातानुकूलित विश्राम कक्ष उपलब्ध होंगे, जो टीवी और हीटर जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। भारतीय रेल की दूरदर्शी सोच के तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए स्टेशन परिसर को सौर ऊर्जा संयंत्र से युक्त किया जा रहा है। यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेशन में लिफ्ट और एस्केलेटर की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा, स्टेशन परिसर में यात्रियों के वाहनों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग क्षेत्र का 25,000 वर्ग मीटर तक विस्तार किया गया है।

Related Video

iocl