झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड पर ट्रेन सेवा की सौगात

Updated:1 year, 7 months ago

बिहार का झंझारपुर इलाका ऐतिहासिक रूप से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, खास बात ये है कि अब इस इलाके मे रेल सेवा का भी विस्तार किया गया है। 13 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड पर ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस रेल सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है। यह ट्रेन न केवल क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसरों तक पहुंचाएगी, बल्कि व्यापारियों को भी अपने कारोबार को विस्तार देने में मदद करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अब तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।

Related Video

iocl