युवाओं को रोज़गार देने के लिए राज्य सरकार निकाल रही बंपर भर्तियांः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:1 year, 11 months ago

वार्षिक बजट 2024.25 में जिले को मिली सौगातों के लिए केकड़ी स्थित कृषि मंडी में आयोजित धन्यवाद सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की आठ करोड़ जनता के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बजट की प्रत्येक घोषणा को समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोज़गार देने के लिए राज्य सरकार बंपर भर्तियां निकाल रही है। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट की घोषणाओं का लाभ हर वर्ग, हर क्षेत्र तक पहुंचेगा और राजस्थान एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा। वर्ष 2024.25 का बजट केवल आंकड़े नहीं हैं] बल्कि राजस्थान और केकड़ी जिले के विकास की रूप रेखा है। बजट में केकड़ी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं से शिक्षा] स्वास्थ्य] आवागमन] पेयजल से जुड़े विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Related Video

iocl