मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे सुन रहे राज्यवासियों की आवाज

Updated:3 months, 2 weeks ago

जयपुर, राजस्थान 26 फरवरी, 2026, (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर नियमित रूप से जनसुनवाई कर, लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जनसुनवाई के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी समस्याओं को खुद सुनते हैं, जिनका मौके पर ही निराकरण किया जाता है। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, दिव्यांग, बुजुर्गों सहित तमाम लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा राहत प्रदान की जाती है। राज्यवासियों की समस्याओं के समाधान के मद्देनज़र, मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी देते हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आमजन भी अपनी परिवेदनाओं के निस्तारण से बेहद संतुष्ट नज़र आते हैं। लोगों की परिवेदनाओं के निराकरण में, यह जनसुनवाई काफी मददगार साबित हो रही है।

Related Video

iocl