रेल परिसर में स्वच्छता : हम सबकी जिम्मेदारी

Updated:1 year, 4 months ago

26 February, Gandhinagar, ANI: भारतीय रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े और सबसे व्यस्त रेल नेटवर्क में से एक है। यह रोजाना करोड़ों यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाता है। हालांकि इस विशाल नेटवर्क की सफाई एक चुनौतीपूर्ण कार्य है फिर भी भारतीय रेल न सिर्फ स्टेशन परिसर के अंदर, बल्कि प्लेटफार्म पर और ट्रेनों के भीतर लगातार सफाई के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत भारतीय रेल ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। रेल महकमे ने ट्रेन के प्रत्येक कोच में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है, जो यात्रा के दौरान सफाई बनाए रखते हैं। भारतीय रेल तो अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है लेकिन इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। ऐसा देखने में आया है की बहुत से यात्री स्टेशन परिसर में यहां वहां सामान बिखेरते हैं, जगह जगह गुटखा और पान मसाला थूकते हैं। यह बिल्कुल गैर जरुरी और दण्डनीय अपराध है एवं इस पर जुर्माने या फिर सजा का प्रावधान है। ट्रेन और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यात्रियों को भी इस सिलसिले में जागरूक होना होगा क्यूंकि साफ सफाई यक़ीनन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है .

Related Video

iocl