असम को 3 नयी ट्रेन की मिली सौगात, केंद्रीय रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Updated:1 year, 5 months ago

4 January 2025, Guwahati, ANI: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुवाहाटी का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, मंत्री जी ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों गुवाहाटी-नार्थ लखीमपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस, न्यू बोंगाईगांव-गुवाहाटी पैसेंजर ट्रेन और तिनसुकिया-नाहरलागुन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। नयी ट्रेन मिलने से देश के अन्य इलाकों से असम को और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी की। गौरतलब है कि नए साल यानि 1 जनवरी से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा संशोधित ट्रेन शेड्यूल लागू किया गया है। कनेक्टिविटी में सुधार, यात्री सुविधा बढ़ाने और पूरे क्षेत्र में परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए समय सारिणी में कई समायोजन किए गए। नए शेड्यूल में ट्रेनों की गति बढ़ाई गई, जिससे महत्वपूर्ण मार्गों पर यात्रा का समय काफी कम हो गया।

Related Video

iocl