आगरा ईदगाह जंक्शन हुआ हाईटेक

Updated:1 year, 2 months ago

आगरा, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर और ताजमहल के लिए दुनिया भर में मशहूर है, अब एक और महत्वपूर्ण बदलाव की ओर बढ़ रहा है। शहर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक, आगरा ईदगाह जंक्शन का पुनर्विकास एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जंक्शन को और अधिक सुविधाजनक, आधुनिक और यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाना है। बेहतर पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश और निकासी के लिए बेहतर रास्ते, शुद्ध पेय जल की व्यवथा, स्टेशन परिसर की लगातार साफ सफाई, सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मियों की तैनाती, जैसे कार्यों से ईदगाह जंक्शन काफी बेहतर हो गया है। पर्यावरण की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनें भी लगाई गई हैं। प्लेटफार्मों को विस्तृत किया गया है और फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है ताकि यात्री आसानी से चढ़ और उतर सकें। ईदगाह जंक्शन का यह पुनर्विकास न केवल रेलवे के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाएगा, बल्कि यक़ीनन यह आगरा शहर को भी एक नई पहचान प्रदान करेगा।

Related Video

iocl