जल प्रहरी संवाद कार्यक्रम: जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने जल प्रहरियों से की बातचीत

Updated:7 months ago

नमामि गंगे मिशन के तहत जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन को लेकर एक अहम पहल के रूप में जल एवं स्वच्छता प्रहरी संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए जल प्रहरियों ने हिस्सा लिया और अपने ज़मीनी अनुभव साझा किए। माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल जी, माननीय राज्य मंत्री वी. सोमनन जी एवं राज भूषण चौधरी जी, जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी. एल. कांता राव जी और एनएमसीजी के महानिदेशक माननीय राजीव कुमार मित्तल जी ने जल संरक्षण, स्वच्छता और गंगा नदी के पुनर्जीवन में ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहे जल प्रहरियों से संवाद किया। इस दौरान मंत्रियों और अधिकारियों ने उनके अनुभव सुने और जनभागीदारी आधारित प्रयासों को और सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान उन स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में भाग लेने के लिए चुना गया था। यह सम्मान गंगा संरक्षण, जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता में उनके योगदान के लिए दिया गया।

Related Video

iocl