9वें जी20 संसदीय अध्यक्षों का शिखर सम्मेलन (पी20) का हुआ आज समापन

Updated:2 years, 8 months ago

नई दिल्ली में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का आज समापन हुआ... कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि कई देशों के प्रतिनिधियों ने पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व की स्थिति का भी उल्लेख किया है... उन्होंने आगे कहा कि आज के इंटर कनेक्टेड विश्व में हम किसी मुद्दे को आइसोलेशन में नहीं देख सकते... इस कार्यक्रम के समापन की घोषणा लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने की... इस सम्मेलन में इंडोनेशिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, ओमान, स्पेन, यूरोपीय संसद, इटली, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्किये, नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, जापान, मिस्र और बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया....

Related Video

iocl