84 दिन बाद Shimla पहुंची ट्रेन, अब पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार

Updated:2 years, 8 months ago

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक(Kalka-Shimla Railway Track) पर आज 84 दिन बाद ट्रेन की आवाजाही शुरू कर दी गई है। इस बीच पर्यटन सीजन भी शुरू हो रहा है। ऐसे में देशभर के पर्यटकों के लिए रेल सेवा शुरू होना अच्छी एवं राहत भरी खबर है। ट्रेन सेवा शुरू होने से शिमला(Shimla) के पर्यटन कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है। इस ट्रैक के बंद होने से सैकड़ों लोगों का रोजगार बंद पड़ा हुआ था।

Related Video

iocl