राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के खातों में 653 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

Updated:1 year, 12 months ago

राजस्थान के टोंक स्थित कृषि उपज मंडी में ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ का राज्यस्तरीय शुभारम्भ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 65 लाख से अधिक किसानों के खातों में 653 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 6 हजार रुपये की राशि के साथ ही 2 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसी क्रम में आज राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपये की पहली किस्त के तौर पर किसानों के खातों में सीधे राशि जमा करायी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के लाभार्थी किसानों से संवाद किया। इस दौरान किसानों ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Video

iocl