508 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, Amrit Bharat Station Scheme के तहत World Class बनेंगे स्टेशन

Updated:2 years, 10 months ago

दुनिया की सबसे बड़ी रेल परिवहन प्रणालियों में शुमार भारतीय रेल (Indian Railways) विकास के पथ पर निरंतर दौड़ रही है और इसी दिशा में अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के माध्यम से देश में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (Modern Infrastructure) का ऐसा अध्याय शुरू करने जा रही है, जो समूचे देश को विश्व पटल पर एक नई पहचान देने वाला सिद्ध होगा। इस योजना के पहले चरण के अंतर्गत पूरे देश में 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित होने वाले यह स्टेशन देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (Union Territory)में है। इन पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन पर विशाल रूफ प्लाजा, पर्याप्त पार्किंग, प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग द्वार, लिफ्ट, एस्केलेटर, एक्जीक्यूटिव लाउंज, यात्री प्रतीक्षालय और दिव्यांगजन अनुकूल विभिन्न सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

Related Video

iocl