28 जनवरी से Japan की यात्रा पर जाएंगे CM Mohan Yadav, Delhi Airport से होंगे रवाना

Updated:1 year, 5 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दूसरे विदेश दौरे पर जा रहे हैं। इसके लिए वे आज दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम मोहन यादव का भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि सीएम की 28 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा 31 जनवरी तक चलेगी। इस बार वे जापान जा रहे हैं। 4 दिन की यात्रा में वे जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में मध्यप्रदेश के लिए निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री स्थानीय उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर वन—टू—वन संवाद भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित भी करेंगे।

Related Video

iocl