भारत की ‘सबसे स्मार्ट’ गिफ्ट सिटी का 24x7 कमांड सेंटर
Updated:3 months, 3 weeks ago
Updated:3 months, 3 weeks ago
गांधीनगर में स्थित GIFT City… भारत की पहली ऑपरेशनल स्मार्ट सिटी जो शहरों के भविष्य की तस्वीर पेश कर रही है। यह सिर्फ ऊंची इमारतों का शहर नहीं है… बल्कि ऐसा शहर है जो तकनीक की मदद से हर पल खुद को संभालता और चलाता है। इस पूरे सिस्टम का दिल है… सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, यानी C4।.. यहीं से बिजली, पानी, कूलिंग सिस्टम और स्ट्रीट लाइट्स जैसी सभी ज़रूरी सेवाओं पर नजर रखी जाती है। सब कुछ एक ही जगह से देखा और संभाला जाता है। C4 सिर्फ स्क्रीन वाला कमरा नहीं है… यह वो जगह है जहां से पूरे शहर की नब्ज़ पर नजर रखी जाती है। यहां बैठे अधिकारी रोज़मर्रा के कामकाज पर नज़र रखते हैं, संसाधनों की सही तरीके से योजना बनाते हैं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सकते हैं। यहां रोज़ 70,000 से ज्यादा डेटा पॉइंट्स पर नजर रखी जाती है… ताकि शहर बिना रुकावट चलता रहे। तकनीक और बेहतर प्लानिंग की मदद से C4 शहर को सुरक्षित, तेज़ और भरोसेमंद बनाता है। यह सिर्फ एक कंट्रोल रूम नहीं… बल्कि ऐसा सिस्टम है जो 24 घंटे शहर की देखभाल करता है। GIFT City दिखाती है कि स्मार्ट सिटी का मतलब सिर्फ आधुनिक इमारतें नहीं.... बल्कि ऐसा शहर है जो खुद को समझदारी से चलाता है।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting