विकसित भारत के बजट 2025-26 से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगी भारतीय रेल

Updated:1 year, 4 months ago

प्रगति की दिशा में तीव्र गति से बढ़ रही भारतीय रेल विकसित भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। भारतीय रेल के इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार के लिए हर वर्ष बजट के जरिए नई दिशा दी जाती है। यह बजट न सिर्फ नई योजनाओं को लागू करने में मदद करता है, बल्कि पुराने प्रोजेक्ट्स को भी तेजी से आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। बजट 2025 भी भारतीय रेल के लिए नई उम्मीदों के साथ आया है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश किया, जिसमें भारतीय रेल के लिए 2,52,000 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। यह रकम देश में वर्ल्ड क्लास रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण, रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण, बुलेट ट्रेन परियोजना, रेल नेटवर्क के विस्तार, वंदे भारत और नामो भारत ट्रेनों के संचालन को बढ़ावा देगी। इसके साथ ही, पूर्ण विद्युतीकरण और यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं भी विकसित होंगी।

Related Video

iocl