स्वतंत्रता दिवस 2023: दिल्ली पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को किया गया पुलिस पदक से सम्मानित

Updated:2 years, 10 months ago

New Delhi, August 15 (ANI): 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें से 3 को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 15 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया। ये सभी पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस की अलग-अलग यूनिट में तैनात हैं। इन पुलिसकर्मियों ने अपनी निष्ठा, लगन और प्रतिबद्धता से उत्कृष्ट कार्य करते हुए कई मामलें सुलझाए हैं। इनमें कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए कई आतंकियों को पकड़ा। वहीं ऐसे जांबाज भी हैं जिन्होंने कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद धरदबोचा। इसके साथ साथ कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित किए गए हैं। इन बहादुर जवानों ने विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों को सफल बनाया जिसकी बदौलत राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रही।

Related Video

iocl